पुलिस कप्तान ने सैलाना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया-

  
Last Updated:  नवम्बर 7, 2020 " 12:03 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| सड़क सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कप्तान गौरव तिवारी ने सैलाना क्षेत्र का भ्रमण किया l नगर के विभिन्न मार्गो पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने , रतलाम बांसवाड़ा बायपास मार्ग पर भी पहुंचे जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र के परिवहन संबंधी जानकारी लेकर आगामी त्योहारों के समय यातायात पर किसी प्रकार का कोई बुरा प्रभाव ना पड़े एवं बाईपास पर गुजरने वाले वाहन एवं वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन करें इस बाबत निर्देशित भी किया| पुलिस कप्तान के सैलाना क्षेत्र भ्रमण के समय सैलाना एसडीओपी आर एस सिंगर, थाना प्रभारी डी एस परमार, निर्भय सिंह भुरीया पुलिस चौकी प्रभारी धामनोद,
सब इंस्पेक्टर मनोज पाटीदार, आरक्षक दिलीप रावत सहित| विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे| पुलिस थाना सैलाना से जानकारी दी गई है कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक पूरे जिले का ही भ्रमण कर रहे हैं और संबंधित थाना क्षेत्रों में स्वयं ही दुर्घटना संभावित स्थलों का परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आगामी त्यौहारों के मद्देनजर यातायात सुरक्षा सप्ताह संबंधी दिशा निर्देश भी दे रहे हैं |

 2,300 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *