असम में भारत और बांग्लादेश को जोड़ने वाली 200 मीटर लंबी सुरंग मिली

  
Last Updated:  जनवरी 3, 2021 " 11:01 पूर्वाह्न"

सिलचर|असम के करीमगंज में भारत और बांग्लादेश को जोड़ने वाली 200 मीटर लंबी सुरंग का पता चला है। इस सुरंग का पता पुलिस के रेस्क्यू अभियान के दौरान चला है।

एसपी मयंक कुमार ने कहा, असम पुलिस को करीमगंज में भारत और बांग्लादेश को जोड़ने वाली 200 मीटर लंबी सुरंग मिली है, जबकि वहां से अगवा किए गए एक व्यक्ति को बचाया गया है। पुलिस का मानना है कि इस सुरंग का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय तस्करी या अपहरण के लिए किया जाता है।

युवक के परिजन से 5 लाख मांगे थे


पुलिस ने 28 दिसंबर को अपहृत दिलवर हुसैन को बचाते हुए सुरंग का पता लगाया। अपहरणकर्ताओं ने उसके परिजनों को फोन कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

जंगल के अंदर गहराई में छिपी है सुरंग
लौटने के बाद दिलवार ने सुरंग के बारे में पुलिस को सूचित किया और शुक्रवार को एक विशेष टीम ने बलिया इलाके में तलाशी अभियान चलाया। कुमार ने कहा कि सुरंग एक जंगल के अंदर गहराई में छिपी है। जिसके ऊपर कंटीली बाड़ है।

आम दिनों की तरह करते थे उपयोग
दिलवर ने बताया कि यह सुरंग बांग्लादेश के सिलहट की ओर जाती है और रेगुलर इसका इस्तेमाल स्मलिंग के सामानों और लोगों के अपरहण करने के लिए किया जाता है। एसपी कुमार ने कहा कि बीएसएफ ने पहले ही इसको बंद करने को कहा था। दिलवर के अनुसार यहां 92 किलोमीटर के करीमगंज बॉर्डर में करीब 63 जगह नैचुरल गैप है।

 1,826 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *