रतलाम: सांसद श्री डामोर ने आजीविका रूरल मार्ट का शुभारंभ किया

  
Last Updated:  फ़रवरी 28, 2021 " 09:22 अपराह्न"

महिला स्व सहायता समूहो द्वारा बनाई सामग्री एक स्थान पर विक्रय के लिए उपलब्ध रहेगी

रतलाम|  जिला पंचायत रतलाम की अभिनव पहल के तहत आजीविका रूरल मार्ट का शुभारंभ सांसद श्री गुमान सिंह डामोर द्वारा रविवार को किया गया। जिला पंचायत परिसर में निर्मित रूरल मार्ट जिले के महिला स्वयं सहायता समूहो द्वारा उत्पादित वस्तुओं के लिए एक सशक्त प्लेटफार्म है जहां वे अपने द्वारा बनाई जाने वाली विभिन्न वस्तुओं का विक्रय कर सकेंगी।

          इस अवसर पर रतलाम शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना, जिला पंचायत प्रधान श्री परमेश मईडा, श्री राजेंद्र सिंह लूनेरा, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, कलेक्टर श्री गोपालचंद्र डॉड, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप केरकेट्टा, एसडीएम श्री अभिषेक गहलोत, एनआरएलएम के जिला समन्वयक श्री हिमांशु शुक्ला, स्व सहायता समूह की महिलाएं आदि उपस्थित थे।
    इस अवसर पर सांसद श्री डामोर द्वारा स्व सहायता समूह के सदस्यों को 22 लाख 79 हजार रुपए की चक्रीय कोष राशि तथा 24 लॉख 75 हजार रुपए की सामुदायिक निवेश निधि का वितरण भी किया गया। समूह की सदस्यों से चर्चा करते हुए उनकी गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
    उल्लेखनीय है कि आजीविका रूरल मार्ट में आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित की जाने वाली सजावटी सामग्री, साबुन, दाले, अचार, पापड़, गोबर से निर्मित धूपबत्ती, अगरबत्ती, कपड़े के बैग, जैकेट, फिनाइल, सैनिटाइजर, मशरूम इत्यादि विभिन्न सामग्री एक ही स्थान पर विक्रय के लिए उपलब्ध होगी। रूरल मार्ट का संचालन ग्राम करमदी के आजीविका ग्राम संगठन द्वारा किया जाएगा एवं विपणन कार्य भी समूह सदस्य करेंगे। इस अवसर पर एनआरएलएम जिला समन्वयक श्री हिमांशु शुक्ला ने जानकारी दी कि आगे ज्यादा से ज्यादा समूहों की महिलाओं को रूरल मार्ट से जोड़ा जाएगा तथा विकासखंड स्तरों पर भी रूरल मार्ट खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 2,181 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *