डॉ. हिमांशु राव ने प्रार्थमिक स्वास्थ केंद्र धामनोद में ईमानदारी पूर्वक तनमन से कार्य किया: बीएमओ डॉ. प्रतिभा शर्मा
Last Updated: सितम्बर 5, 2021 " 06:21 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद। नगर के युवा व प्रार्थमिक स्वास्थ केंद्र मेडिकल ऑफिसर डॉ. हिमांशु राव का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित राज्य चिकित्सक सेवा परीक्षा में चिकित्सा अधिकारी के रूप में चयन होकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बाजना में मेडिकल आफिसर के पद पर स्थान्तरण हुआ। डॉ हिमांशु राव के गृह ग्राम धामनोद से स्थानान्तरण से नागरिको को में अपने चहेते डॉक्टर के नगर से जाने का गम था लेकिन डॉ. राव चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र बाजना होने पर खुशी ज्यादा है , कोरोना काल में डॉ राव ने जो सेवाऐं दी है उसके लिए इन्हे धामनोद नगरवासी हमेशा याद रखेगें। स्थान्तरण होने पर बिलपांक ब्लाक बीएमओ डॉ. प्रतिभा शर्मा एवं प्राथमिक स्वास्थ केंद्र धामनोद के स्टाफ द्वारा धामनोद प्रार्थमिक स्वास्थ केंद्र पर विदाई समारोह आयोजित कर बधाई देते हुए शाल श्रीफल देकर सम्मान किया। आयोजन को सम्भोद्न करते हुए बीएमओ डॉ. प्रतिभा शर्मा ने कहा कि युवा सोच व ऊर्जावान डॉ. हिमांशु राव ने प्रार्थमिक स्वास्थ केंद्र धामनोद में ईमानदारी पूर्वक तनमन से कार्य किया व कोरोना काल मे जनता की अभुतपूर्व सेवा की। प्रार्थमिक स्वास्थ केंद्र धामनोद पर डॉ. राव ने स्टाफ के साथ कोरोना काल में जो सेवा दी वह अद्भुत एवं सरहानीय है। स्वास्थ विभाग डॉ. राव के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर डॉ. राजेश मंडलोई मेडिकल ऑफिसर नामली, सतेंद्र राजावत मेडिकल आफिसर धराड़, इशरद जहाँ बीई, धामनोद प्राथमिक स्वास्थ के स्टाफ एमपीएस रमेश पोरवाल, एएनएम गायत्री ज्योशी, सुधा राठौर, मधु चौधरी, अलका राव, सीएचओ प्रिया मालवी, अंजली प्रजापत, पुरषोत्तम परमार, जयंत बगेल एवं अन्य स्टाफ व नगर के गणमान्य नागरिक डॉ. जानकीलाल पाटीदार, मांगीलाल पाटिदार, ईश्वरलाल पाटिदार आदि मौजूद थे।