Ratlam:सैलाना में शान से लहराया तिरंगा,धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

  
Last Updated:  अगस्त 15, 2024 " 01:22 अपराह्न"

Ratlam:सैलाना में शान से लहराया तिरंगा,धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

रतलाम/सैलाना। सैलाना में आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सैलाना एसडीएम मनीष जैन की अगूवाई में शिक्षण संस्थानों के बच्चों, विभाग प्रमुखों ,जनप्रतिनिधियों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

ad

सैलाना में स्वतंत्रता दिवस परंपरा अनुसार धूमधाम से मनाया गया। विधायक कार्यालय पर विधायक कमलेश्वर डोडियार के द्वारा झंडा फहराया, नगर परिषद सैलाना में अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, बस स्टैंड चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत, डीडी मार्केट में भाजपाइयों ने झण्डा फहराया। एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम श्री जैन, पुलिस थाना सैलाना में उप निरीक्षक रमेश शारश्वत ,अस्पताल में बीएमओ आरसी कोली, जल संसाधन कार्यालय में sdo सत्येन्द्र यादव, द्वारा झंड़ा फहराया गया।
नगर के विभिन्न शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यालय प्रमुख द्वारा झंडा फहराया गया।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में परंपरा अनुसार स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाली, जिसमें सबसे आगे बैंड पर देशभक्ति तराने गाए जा रहे थे।
स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी नगर में भ्रमण कर मुख्य कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंची जहां जनपद अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल ने झंडा राष्ट्र ध्वज फहराया।
कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विधायक कमलेश्वर डोडियार, जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल, एसडीएम मनीष जैन, एसडीओपी नीलम बघेल द्वारा मार्च पास्ट का निरीक्षण किया । जिसके बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पूर्व विधायक संगीता चारेल , मण्डल अध्यक्ष श्याम धाकड़, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला,पार्षद विशाल धाभाई, ,सहित प्रशासनिक अधिकारी, कैलाश कन्नौज तहसीलदार सैलाना,एसडीओपी नीलम बघेल, जनपद सीईओ गोरधन मालवीय सहित अन्य विभाग प्रमुख व जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में कक्षा 10,और 12 मैं अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया।
कार्यक्रम में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग के कर्मचारी सहित नगर के पत्रकार गणों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पत्र से सम्मानित किया गया।

Ad

पुलिस थाना सैलाना में उप निरीक्षक रमेश शारश्वत ,अस्पताल में बीएमओ rc कोली, जल संसाधन कार्यालय में sdo सत्यनारायण यादव, द्वारा झंड़ा फहराया गया।
नगर के विभिन्न शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यालय प्रमुख द्वारा झंडा फहराया जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं।

 1,145 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *