स्पष्ट खबर पर चलीं खबर से खुली पोल, तालाब का गेट बंद कर नहर सफाई में लगा विभाग-
Last Updated: नवम्बर 22, 2020 " 07:40 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद| रबी सीजन में उपभोक्ता किसानों की फसल सिंचाई हेतु नहर में तालाब का पानी छोड़ने के पूर्व संबंधित जल संसाधन विभाग द्वारा जरुरी तैयारियां करी जाती है जिसमें बारिश के मौसम में नहर को नुकसान क्षतिग्रस्त जगहों का अधिकारियों द्वारा मोका मुआयना कर मरम्मत करवाना एवं नहर की सफाई करवाया जाना है लेकिन संबधित जल संसाधन विभाग के जवाबदारों द्वारा इस विषय में केवल इतिश्री पूरी करी गई तथा आनन फानन में रात्रि को नहर में तालाब का पानी छोड़ने से बैगेर सफाई एवं क्षतिग्रस्त क्षेत्र में बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी हुई है इस विषय में अधिकारियों से चर्चा कर शनिवार 21 नवम्बर को मामला प्रमुखता से उठया था
यह भी पढें
जल संसाधन विभाग की लापरवाही, रात को छोडा नहर में पानी
खबर का असर यह हुआ की जल संसाधन विभाग के जवाबदारों ने तालाब का गेट तुरंत बंद कराया ओर पून: नहर की सफाई कराई जा रही है वहीं कुछ जगहों पर नहर क्षतिग्रस्त हैं वहां भी मरम्मत कार्य कराया जावेंगे जिस के बाद ही तालाब से नहर में पानी छोड़ा जाएगा |
इस प्रकार बगैर नहर सफाई किए तालाब से नहर में पानी छोड़ दिया गया थाखबर प्रकाशन के बाद नहर सफाई कार्य
सनद रहे की जल संसाधन विभाग उपसंभाग सैलाना अतर्गत आने वाले धामनोद के धामनोद बांध से रबी सीजन में सिंचाई हेतु नहर में पानी छोड़ा जाता है जहाँ पिछले कुछ वर्षों से जल संसाधन विभाग की लापरवाहियों के कारण तालाब से नहर में पानी छोड़ने में लेट लतीफी करी जा रहीं हैं कारणवश उपभोक्ता किसानों को असुविधा हो रहीं हैं वहीं पानी भी व्यर्थ बह रहा है|