शिकारवाड़ी सैलाना में पेड़ पर फासी पर लटकती मिली युवक की लाश-
Last Updated: दिसम्बर 7, 2021 " 10:01 पूर्वाह्न"
लाश मिलने से सनसनी मची,
सैलाना/रतलाम। रतलाम जिले के सैलाना थाना अंतर्गत रतलाम बांसवाडा बायपास रोड शिकारबाड़ी क्षेत्र कॉलेज के पीछे आज सुबह एक युवक की लाश बबूल के पैड़ पर फासी के फंदे पर लटकती पाई गई।
मंगलवार सुबह जब किसानों ने बबूल के पेड पर युवक कि लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दि, सूचना मिलने पर पुलिस थाना सैलाना से सहायक उपनिरीक्षक मनोज पाटीदार, सहायक उपनिरीक्षक ध्यान सिंह सोलंकी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे जहां गेंहू के खेत में बबूल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से फासी लगी युवक की लाश मिली जिसकी पहचान सैलाना जनपद पंचायत के गांव भीलों की खेड़ी निवासी काना डामोर पिता सुखराम डामोर के रूप में करी गई है। मिली जानकारी अनुसार मृतक की लाश उसके खेत पर ही मिली है। मौके पर एक हिरों मोटरसाइकल क्रमांक mp.43 . DU 6545 घटना स्थल के पास खेत के सेडे पर पाई गई , मोटरसाइकल पर बंधी रस्सी खोल कर फासी लगाना प्रतीत हो रहा है। वहीं घटना स्थल के पास खेत में बियर कि खाली तीन बोतले एवं चकना भी देखे गये।
मौके पर मोटरसाइकल
मौके पर लोगों की भारी भिंड जमा हो गई थी जहा पर चर्चाओ से ज्ञात हुआ है की मृतक रात्रि को धामनोद में देखा गया था तथा धामनोद से सुबह पांच बजे अपने खेत पर आना बताया गया। मृतक द्वारा सोशल मीडिया कि पोस्ट डालने को लेकर भी चर्चा है , मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोंट के निशान नहीं देखे गये है। पुलिस ने मौका कार्रवाई कर मृतक को पोस्टमाटर्म के लिये सैलाना अस्पताल पहुंचा कर जांच आरंभ कर दी है।