सैलाना: कृषि उपज मंडी सैलाना के गेट बंद कर किसानों ने किया चक्काजाम,

  
Last Updated:  जून 22, 2020 " 04:11 अपराह्न"

मंडी में तुलाई हम्माली किसानों से लेने की बात पर किसान हुए आक्रोशित

सैलाना: 22 जून 2020(स्पष्ट खबर)| कृषि उपज मंडी सैलाना में किसानों से उपज की तुलाई हम्माली लिए जाने को लेकर किसानों ने विरोध किया किसानों का कहना था कि शासन के निर्देश है कि मंडी में किसानों की उपज की तुलाई हम्माली किसानों को नहीं देनी है उपज खरीदने वाले व्यापारी हीं तुलाई हम्माली देगा जिस पर आज व्यापारीयों ने सैलाना मंडी में खरीदी बंद कर दी तो आक्रोशित किसानों ने मंडी का मुख्य गेट बंद कर सडक पर टैक्टर ट्राली खड़े कर चक्का जाम कर दिया किसानों के आक्रोश के आगे मंडी प्रशासन असहाय लगा,
तो पुलिस, प्रशासन को सुचना मिलने पर एसडीएम सुश्री कामिनी ठाकुर एवं सैलाना पुलिस थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, यहाँ आक्रोशित किसानों के बीच जाकर थाना प्रभारी ने वार्तालाप से समस्या हल करने हेतु मनाया एवं खुद अपने हाथों से मंडी का गेट खुलवाया तथा किसानों द्वारा करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर कियें गये चक्काजाम को भी खुलवाया गया, लेकिन मिली जानकारी अनुसार किसानों, व्यापारीयों में सहमति नहीं बनने के कारण निलामी शुरू नहीं हो पाई थीं,

वीडियो:कृषि उपज मंडी सैलाना
इस तरह किसानों ने टैक्टर ट्राली रोड़ पर खड़े कर किया चक्काजाम
थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा द्वारा मंडी का गेट खोला गया

 6,064 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *