मोंटी पनेसर ने किसानों का किया समर्थन, पीएम नरेंद्र मोदी को टैग कर बोले- बिचौलियों और व्यापारियों को होगा फायदा

  
Last Updated:  नवम्बर 29, 2020 " 08:42 अपराह्न"

नई दिल्ली| इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। बाएं हाथ के इस पूर्व स्पिनर ने सोशल मीडिया पर भारत के नए कृषि कानूनों का विरोध किया है।

दिल्ली बॉर्डर पर हजारों की संख्या में किसान केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

पनेसर ने विरोध कर रहे किसानों की तस्वीर के साथ अपनी बात कही है। पनेसर ने लिखा है, ‘क्या होगा अगर खरीदार यह कह दे कि अनुबंध पूरा नहीं हो सकता क्योंकि फसल की क्वॉलिटी वैसी नहीं है जैसी कही गई थी, ऐसे में किसान के पास क्या सुरक्षा है? कीमत फिक्स करने का कोई विकल्प इसमें नहीं है??’

पनेसर ने दूसरे ट्वीट में कहा, ‘किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह कानून मिनिमम सपॉर्ट प्राइस सिस्टम को खत्म करता है और उन्हें बड़े कॉरपोरेट के ‘रहमो-करम’ पर छोड़ देता है।’ अपने ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है।

पनेसर ने आगे कहा, ‘कृषि से जुड़े ये तीन बिल, जो संसद में पास होने के बाद कानून बनना तय है। ये कानून सभी अनाजों, दालों, ऑयल सीड और प्याज पर लगे ट्रेड प्रतिबंध और कीमत नियंत्रण हटाता है, इसका फायदा सिर्फ बिचौलियों और व्यापारियों को होगा।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘किसान चाहते हैं कि सरकार या तो ये तीनों कानूनों को हटाए या फिर उन्हें नए कानून के जरिए न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की गारंटी दे। इसी वजह से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं।’

 2,055 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *