सैलाना : वाहन दुर्घटना में युवक की मौत एक व्यक्ति घायल
Last Updated: नवम्बर 28, 2021 " 08:57 अपराह्न"
(सुनिल परिहार)
रतलाम/सैलाना । रतलाम बांसवाडा रोड़ सैलाना , पेट्रोल पंप (ग्राम कोटड़ा) के पास आज साय को मोटर साइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु होने की खबर है। सैलाना भीलों की खेड़ी निवासी युवक की मौके पर ही मृत्यु होना बताया जा रहा हैं। सैलाना पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सैलाना भीलों की खेड़ी निवासी रवि पिता दयाराम पारगी उम्र 22 वर्ष ,रिश्तेदारी में ग्राम धानी गया था , मिली जानकारी अनुसार जहां से वापस लोटते समय कोटड़ा बेरियर पेट्रोल पंप के पास दोपहिया वाहन बैलेंस बिगड़ने के कारण दो पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ दुर्घटना में सैलाना ग्राम भीलों की खेड़ी निवासी रवि पिता दयाराम पारगी की घटना की मृत्यु होने के समाचार हैं। वहीं घायल रामा पिता मंगला 36 वर्ष निवासी धानी,को उपचार हेतु रतलाम रेफर किया है, बताया जाता है कि मृतक और घायलों के साथ अन्य परिजन भी थे। खबर लिखे जाने तक सैलाना पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी थी।
मिली जानकारी अनुसार रवि अपनी मां का इकलौता बेटा था तथा रवि का गत वर्ष ही विवाह हुआ था , मृतक की मां को खबर लिखे जाने तक हादसे की जानकारी नहीं है वह मजदूरी पर रसोई बनाने गई हुई है। दुर्घटना कि खबर लगने पर स्वास्थ्य केन्द्र सैलाना पर रवि के परिवार व रिस्तेपास पहुंच गये है।