Ratlam: सैलाना एसडीएम मनीष जैन ने गैस एजेंसी का निरीक्षण किया

  
Last Updated:  फ़रवरी 7, 2024 " 02:34 अपराह्न"

(सुनील परिहार सैलाना)
रतलाम/सैलाना।
हरदा पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। सीएम मोहन यादव द्वारा सभी अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देष दिए गए हैं। सैलाना में एसडीएम मनीष जैन द्वारा पिपलोदा बाईपास रोड स्थित गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया।
हरदा की घटना के परिप्रेक्ष्य में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सैलाना, मनीष कुमार जैन और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सैलाना, के साथ इडला मौर्य ने सैलाना स्थित सैलाना इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में गैस एजेंसी में ग्राहकों की संख्या लगभग 15260 पाई गई।
भंडार में रखे गैस भरे सिलिंडरों की संख्या 260 तथा खाली सिलिंडरों की संख्या में घरेलू 388 व वाणिज्यिक की संख्या 14 पाई गई। इस जांच में गैस एजेंसी के प्रबंधक द्वारा लाइसेंस कागजात उपलब्ध कराए गए है। गैस एजेंसी के लाइसेंस की मियांद 30/09/2025 तक पाई गई। पानी का टैंक और आग बुझाने के समुचित उपकरण की जानकारी ली गई।
जांच में मुख्य रुप से सुरक्षा के संबंध में समुचित उपाय, उपभोक्ताओं को सही दर, मात्रा व परिमाण में गैस सिलिंडर नंबर लगाने के 24 घंटे के अंदर दिये जाने, होम डिलिवरी सिस्टम को शत-प्रतिशत लागू करने, गोदाम व कार्यालय में सूचना पंट्ट लगाने, वजन करने के लिए डिजीटल नाप-तौल यंत्र का इस्तेमाल करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन पूर्व में निर्मित प्रतीक्षा सूची से ही दिये जाने के निर्देश गैस एजेंसी को दिये गए है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 835 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *