Ratlam:जलस्रोत दूषित, वातावरण प्रदूषित, फूड्स फैक्ट्री से आरही दुर्गंध, ट्यूबवेल से निकल रहा लाल पानी, video
Last Updated: फ़रवरी 7, 2024 " 08:30 पूर्वाह्न"
जलस्रोत दूषित, वातावरण प्रदूषित, फूड्स फैक्ट्री से आरही दुर्गंध, ट्यूबवेल से निकल रहा लाल पानी, video
नीरज फूड्स फैक्ट्री का गंदा पानी बना बड़ी समस्या (फॉलोअप)
रतलाम। जिला मुख्यालय से 14 किमी धामनोद नगर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के समीप पंचेड़ रोड़ पर स्थित नीरज फूड्स फैक्ट्री से छोड़ा जा रहे गंदे पानी के कारण यहां आसपास किसानों के टयूबवेल , कुओं का पानी दूषित हो कर इंसानों व वन्यप्राणी के उपयोग लायक नहीं रहा है वहीं किसानों द्वारा बताया जा रहा हैं की सिंचाई करने पर फसलों को भी नुकसान हो रहा हैं। भूजल स्त्रोतों का पानी लाल हो कर दुर्गंधयुक्त है इसे पीने पर पेट संबंधी परेशानियां भी हो रही हैं।
लोगों में भय फूड्स फैक्ट्री से फेंका जा रहा पानी इतना दूषित क्यों?
फूड्स फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी को कच्चे नाले में छोड़ा जा रहा जिससे उठती दुर्गंध के कारण धामनोद पंचेड़ रोड़ पर आवागमन करने वालों को मुंह ढंकना पड़ रहा हैं तो आसपास खेतों में काम करने वाले किसानों को अपने स्वास्थ्य की चिंता हो रही हैं। जिसको देखते हुए किसानों ओर नागरिकों के मन में फूड्स फैक्ट्री को लेकर संदेह उत्पन्न हैं की उक्त फूड्स फैक्ट्री में लोगों के खानपान की वस्तुओं का निर्माण किया जा रहा हैं तो इसमें से निकलने वाला पानी आखिरकार इतना दूषित क्यो ?
फूड्स फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी के कारण नाला लबालब भर गया है किसानों का रास्ता भी इस कारण अवरुद्ध है। वहीं जब नाला पूरी तरह से गंदे पानी से लबा लब होने पर अब फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा फैक्ट्री के बाहर स्वमं कि खुली भूमि में गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी पाइप से फेंका जा रहा है।
Video
हजारों नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़-
फूड्स फैक्ट्री के आसपास भूजल स्त्रोत दूषित होने और धामनोद पंचेड़ मार्ग पर गंदे पानी से प्रदूषित होते वातावरण के कारण हजारों नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। यहां हजारों नागरिकों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड सकता हैं। किसानों का कहना है की नीरज फूड्स फैक्ट्री से दिन प्रति दिन भूजल स्त्रोत दूषित हो रहें है। लोगों ने स्थानीय नगर परिषद को भी आवेदन देकर कार्रवाई कि मांग की है, नगर परिषद ने भी फूड्स फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस जारी किया है लेकिन समस्या जस के तस बनी हुई है। इस मामले में नगर परिषद सीएमओ जगदीश प्रसाद भैरवे ने बताया की फैक्ट्री प्रबंधन कौ नोटिस जारी किया गया है। तथा हमने उक्त मामले को लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिख कर अवगत करवा दिया हैं, निर्देश मिलते ही आगे की कार्रवाई कि जावेगी। वहीं इस विषय में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा का कहना है की नहीं फूड्स फैक्ट्री में केमिकल नहीं मिलाते हैं।