ससुराल से बगैर पत्नी के आये युवक ने धामनोद में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त की

  
Last Updated:  दिसम्बर 9, 2021 " 09:28 अपराह्न"

रतलाम। जिले के सैलाना पुलिस थाना अंतर्गत धामनोद नगर में एक 24 वर्षीय युवक ने फाांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली , परिवार के सदस्य घर के बाहर बैठें रहे और समरथ ने घर के पीछे बने पशुओं के टीन शेड पर फांसी पर लटक गया , सूचना पर पुलिस चौकी धामनोद प्रभारी एस आई आशीष पाल दलबल के साथ मय मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय रतलाम से 14 किमी की दूरी , धामनोद नगर के वार्ड क्र. 14 संजय ‌‌‌‌‌‌‌ कॉलोनी निवासी मोतीलाल का पुत्र समरथ उम्र 24 ने अपने घर के पीछे पशुओं के लिये बनाये गये टीन शेड में फासी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।
मिली जानकारी अनुसार समरथ पिता मोतीलाल बारिया उम्र 24 वर्ष अपनी पत्नी को लेने अपने ‌‌‌ससुराल पिपलोदा जनपद के गांव नांदलेटा गया था जो वहां से बगैर पत्नी के अकेेेला धामनोद आया और घरवालों को बगैर कुछ बताये अपने पशुओं के टीन शेड में गया और फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली , मृतक समरथ अपने मां बाप का एक लोता लडका था ।
पुलिस ने शव के पीएम हेतु सैलाना अस्पताल पहुंचा , प्रथम दृष्टिया ‌‌‌ मामला आत्महत्याा का ‌‌‌ प्रतीत हो रहा है , बरहाल पीएम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही फांसी लगाने के कारणों का पता लग पाएगा ।

बरहाल
पीएम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही फांसी लगाने के कारणों का पता लग पाएगा ।

शिकारवाड़ी सैलाना में पेड़ पर फासी पर लटकती मिली युवक की लाश-

 889 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *